अस्पताल में भर्ती तनुजा: पहुंचीं काजोल

 अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का 27 मई को निधन हो गया. उनके निधन के एक दिन बाद काजोल को लीलावती हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजोल हॉस्पिटल में अपनी बीमार मां और एक्ट्रेस तनुजा मुखर्जी से मिलने गई थीं. तनुजा का यहां ट्रीटमेंट चल रहा है. हालांकि, तनुजा को क्या बीमारी है इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.