
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का लंबे समय नाम जुड़ रहा है और दोनों के अफेयर की खबरें सामने आती रही हैं. शुरू से ही ये दोनों अपने रिश्ते को छुपाते हुए आ रहे हैं. अब तक उन्होंने अपने रिश्ते को छुपा कर ही रखा था लेकिन अब हाल ही में उन्होंने इस बात पर कुछ हिंट दे दी है. दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा लेकिन अब लगता है कि दोनों अपने रिश्ते को किसी से छुपाना नहीं चाहते और शायद यही वजह है कि दोनों हाल ही में मीडिया के सामने कपल पोज देते नजर आए.

दरअसल हाल ही में अर्जुन की फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड की स्पेशल स्क्रीनिंग थी और इस दौरान दोनों ने कपल पोज दिए. वहीं अर्जुन ने हाल ही में फिल्मफेयर को इंटरव्यू दिया और इस दौरान उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक के बारे में बात की. इतना ही नहीं, इस दौरान अर्जुन ने मलाइका के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार किया.अर्जुन से उनकी हालिया रिलीज फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड के बारे में बात करते हुए उनकी फिल्म को कम प्रमोट किए जाने के बारे पूछा गया.
इसके अलावा मलाइका के बारे में बात करते हुए उनसे पूछा गया कि इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड की स्क्रीनिंग के दौरान दोनों ने आराम से मीडिया के सामने कपल पोज दिए. इस बारे में उनसे पूछा गया तो अर्जुन ने कहा, ‘हम इस तरह सामने आए क्योंकि मीडिया ने हमें इज्जत दी. मीडिया इस बात को समझती है.. वो इस बारे में काफी सम्मानजनक, इमानदार और सभ्य हैं. और इसी वजह से मुझे कंफर्टेबल महसूस हुआ. अगर आपको जानबूझकर कुछ भी बोलकर, लिखकर या कहकर परेशान किया जाता है या इसे लेकर कोई भी गंदगी होती है तो आप पीछे हट जाते हैं, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं था.