इवेंट के लिए जब कैटरीना का नहीं हुआ मेकअप, तो सलमान ने खुद…

हाल ही में कैटरीना एक मुसीबतग में फंस गई हैं जिससे उन्हें सलमान खान ने ही निकाला है. इन दोनों के रिश्ते में कितने ही उतार-चढ़ाव आए हों लेकिन अब भी ये सितारे स्पेशल बॉन्डिंग शेयर करते हैं. अभी वो आने वाली फिल्म ‘भारत’ में नज़र आने वाले हैं जिसे देखने के लिए उनके फैंस काफी बेताब हैं. वहीं, कैटरीना के लिए दबंग खान आज भी काफी प्रोटेक्टिव हैं और उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. ऐसे में जब कैट एक मुसीबत में फंसी तो एक बार फिर सलमान उनकी मदद को आगे आए. 

 

 

वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों सितारों को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत’ के एक प्रमोशनल इवेंट में शरीक होना था, लेकिन कटरीना की टीम समय पर नहीं पहुंच पाई थी, इस वजह से उनका मेकअप बाकी रह गया था. इसमें खास बात ये है कि सलमान को जब यह बात पता चली तो उन्होंने अपना पर्सनल मेकअप पर्सन कटरीना के पास भेज दिया ताकि वह तैयार हो सकें, जिससे यकीनन कैट को भी टेंशन से काफी राहत मिली होगी. 

ये कहना गलत नहीं होगा कि सलमान हर किसी की मदद करते हैं और ऐसे में उनके को-स्टार की मदद करनी तो बनती ही हैं. यानि वो अपने साथ काम करने वालों का भी पूरा ख्याल रखते हैं. वैसे फिल्म ‘भारत’ की बात करें तो दक्षिण कोरियन फिल्म ‘ऐन ओड टू माई फादर’ की यह हिन्दी रीमेक मूवी 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. सलमान और कटरीना के साथ ही दिशा पाटनी भी फिल्म में अहम रोल निभाती दिखेंगी.