इस तारीख को होगी रिलीज़ – ‘पागलपंती’ की रिलीज़ डेट……..

फिल्स RAW की सफलता के बाद अब जॉन अब्राहम जल्द फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म ‘पागलपंती’ में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म कॉमेडी बताई जा रही है जिसकी शूटिंग चल रही है. इसी के साथ बता दें, इस फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा इलियाना डिक्रूज, अनिल कपूर, अरशद वारसी, कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसके साथ ही फिल्म की नई रिलीज डेट भी सामने आ गई है. इससे पहले ये फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक वाली थी, लेकिन अब इसकी डेट में बदलाव कर दिए है हैं. आइये जानते हैं कब होगी ये फिल्म रिलीज़. 

 

 

फिल्म पागलपंती की रिलीज से पहले ही मेकर्स फिल्म के सीक्वल को बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं. वहीं इसकी रिलीज़ डेट बदलकर 8 नवम्बर कर दी गई है. फिल्म पागलपंती की शूटिंग फरवरी में लंदन में शुरू हुई थी. हाल ही में फिल्म की शूटिगं खत्म हो चुकी है. अब इस फिल्म के पोस्ट प्रॉडक्शन पर काम चल रहा है. वहीं ये खबर आई थी कि शूटिंग के दौरान जॉन घायल हो गए हैं जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें 20 दिन का आराम करने की सलाह दी है. 

इसके साथ ही दिलचस्प बात ये है कि इस कॉमेडी फिल्म पागलपंती की रिलीज से पहले ही मेकर्स इसे फ्रेंचाइजी में बदलने की योजना बना रहे हैं. खबरों की माने तो फिल्म के सीक्वल पर अभी विचार चल रहा है. वहीं टीम ने पागलपंती के स्क्रिप्ट के मसौदे पर काम शुरू कर दिया है. साथ ही बता दें वेलकम बैक के बाद अनिल कपूर एक बार फिर इस फिल्म में कॉमेडी करते नजर आएंगे.