
जब भी मार्केट में नेल पॉलिश खरीदने जाते है, तो उन हजारों की भीड में कोई एक नेल पॉलिश को पसंद करना थोडी मुश्किल भरा हुआ काम होता है. ये कह सकते हैं कि कलर के इतने विकल्प होते हैं जिन्हें देखकर हम भी कन्फ्यूज़ हो सकते हैं. लेकिन हम आपको बताएंगे कुछ तरीके जिससे आप आसानी से अपने मन की नेल पॉलिश खरीद सकेंगी. अगर आप भी ऐसे ही कंफ्यूस रहते हैं तो आपको बता दें किस तरह से ले सकते हैं.

कैसे खरीदे नेल पॉलिश
ट्रेंड के अनुसार: इस बात पर ध्यान दें कि आज कल बाजार में क्या ट्रेंड छाया हुआ है और उसी के हिसाब से नेल पॉलिश खरीदें. अपनी स्किन टोन को ध्यान में रखते हुए ट्रेंड को नजर अंदाज बिल्कुल भी न करें.
ड्रेस के अनुसार: कुछ फैशन एक्स्पर्ट कहते हैं कि कपडों का रंग नेल पॉलिश से बिल्कुल भी मैच नहीं करना चाहिये. अच्छा होगा कि ऐसे रंग चूज करें जो आपके कपडों पर थोडा इस्तेमाल किया गया हो.
मेकअप के अनुसार: मेकअप से मैच करती हुई नेल पॉलिश बिल्कुल भी नहीं चलेगी. आपकी लिपस्टिक और नेल पॉलिश का रंग मैच करता हुआ हो, तो यह आइडिया बहुत अच्छा रहेगा.