आज ही बनाए यमी केले का रायता

हम आपको एक केले का रायता बता रहे है, जो स्वादिष्ट और सेहतमंद स्वीट डिश है. यह बहुत जल्दी बनती है और आपके मेहमान भी उसका स्वाद भूल नही पाएँगे. केले के रायता इतनी जल्दी बनता है और स्वादिष्ट होता है, कि बच्चों को भी बहुत पसंद आता है.

 

सामग्री: 

6 इलायची
2 केला
80 ग्राम चीनी
200 मिली लीटर दही
आधा छोटा चम्मच चीरोंजी

विधि:

दही मथिये जब तक वो चिकना न हो जाए. अब चीनी दही में डालिए और मिलाइए. केले के छोटे टुकड़े काटिए और दही में मिलाइए. अब चीरोंजी दही में मिलाइए. अब इलायची अच्छे से कूट लीजिए फिर दही में मिलाइए. आपका स्वादिष्ट केले केले रायता तैयार है परोसने के लिए