
26 साल पहले साल 1993 में आई सुपरस्टार संजय दत्त की फिल्म ‘खलनायक’ का एक गाना ‘चोली के पीछे क्या है’ की गिनती बॉलीवुड के सबसे सेन्सुअल गानों में आज भी की जाती है. सुभाष घई के डायरेक्शन में निर्देशित फिल्म में माधुरी की जोड़ी संजय दत्त के साथ खूब जमी थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. आपको याद हो कि फिल्म के एक गाने चोली के पीछे में माधुरी जमकर थिरकती दिखाई दीं थी. अल्का याग्निक और इला अरुण की आवाज में गया यह गाना सरोज खान द्वारा बखूबी कोरियोग्राफ किया गया था.

आपको बता दें कि वैसे तो इस फिल्म के और भी गाने पॉपुलर हुए है, लेकिन ‘चोली’ ने खूब वाहवाही इस दौरान बटोरी थी. इतना ही नहीं इस गाने का क्रेज इस कदर आज की युवा पीढ़ी में हैं कि कइयों ने तो इस गाने के डांस स्टेप को फॉलो करके अपने डांस का वीडियो ही सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है और अब उन्हें खूब लिखे भी मिल रहे है. ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सामने आया है.
5 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो…
आपको जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों इंटरनेट पर ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे PRONEETA SWARGIARY नाम के एक यू-ट्यूब चैनल द्वारा अपलोड किया है. बता दें इस वीडियो में 2 लड़कियों ने जबरदस्त डांस किया है और 22 दिन के अंदर इस वीडियो को अब तक 589,282 बार देख लिया गया है. इसे 30 अप्रैल को अपलोड किया गया था.