
आपने कई बड़े होटल्स में भोजन का स्वाद चखा होगा और कई आलिशान पार्टी का हिस्सा भी बने होंगे. बड़े बड़े होटल्स में खर्चा भी अच्छा खासा होता है. कम ही लोग वहन जा पाते हैं और अपने पसंद का कुछ खास पाते हैं. लेकिन जरा सोचिए कि अगर आपको एक डिनर के लिए करोड़ों चुकाने पड़े तो. आज हम आपको ऐसा ही एक मामला बताने जा रहे हैं जिस पर आपको यकीन नहीं होगा. इस एक डिनर की कीमत कब करोड़ों में देनी पड़े तो क्या हाल होता है.

दरसल, इथियोपिया में एक आलिशान पार्टी आयोजित की गई जिसमें प्रति व्यक्ति को करीब 1 करोड़ साढ़े 21 लाख रूपये चुकाने पड़े. बता दें, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने एक आलीशान फंड रेजर डिनर पार्टी का आयोजन किया. देश के कई कई धनी वक्तियों ने इस पार्टी में शिरकत की. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस डिनर पार्टी का हिस्सा बनने के लिए हर शख्स ने 1 करोड़ साढ़े 21 लाख के करीब रुपये दिए. इस पर कहा जा रहा है कि इस डिनर पार्टी से इकट्ठा हुए फंड का इस्तेमाल राजधानी अदिस अबाबा के सौंदर्यीकरण के लिए किया जाएगा.