
आप सभी को बता दें कि कांन्स फिल्म फेस्टिवल 2019 दुनियाभर में फैशन का सबसे प्रतिष्ठित प्लेटफार्म माना जाता है. ऐसे में इस बार बॉलीवुड की कई नामी एक्ट एक्ट्रेसेस के बीच मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने इवेंट में डेब्यू किया जो काफी शानदार रहा. आप सभी को बता दें कि हिना ने अपने फैशन सेंस और स्टनिंग लुक से प्रभावित भी किया और उनका लुक सभी को पसंद आया. आप सभी को बता दें कि कान्स में हिना के लुक की तारीफ हुई, लेकिन उनका मजाक भी उड़ाया गया.

जी हाँ, एक मैग्जीन के एडिटर ने तो हिना का मजाक उड़ाते हुए उन्हें ‘चांदीवली से कांन्स’ तक पहुंचने की बात भी कह दी. वहीं अब हिना ने इस टिप्पणी पर अपना जवाब दिया है. जी हाँ, हाल ही में हिना खान ने कहा कि उन्हें ऐसी बात सुनकर निराशा जरूर हुई, पर वे एक विक्टिम की तरह पेश नहीं आएंगी. जी हाँ, हिना खान ने टीवी एक्ट्रेसेस को कम आंकने की सोच पर कहा, ”अगर टीवी एक्ट्रेसेस को भी मौका दिया जाए तो वे भी अपनी एक अलग पहचान बना सकती हैं. जहां मैं हूं अभी, वहां तक पहुंचने के लिए मैंने कड़ी मेहनत की है.” हिना ने बताया कि ”उन्हें फिल्म की शूटिंग और उनके टीवी सीरियल को मैनेज करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था.” इसी के साथ आगे हिना खान ने कहा कि ”वो अपने कॉन्फिडेंस और गॉडग्रेस से वे खुद को वक्त के साथ साबित करेंगी.”