‘कसौटी…’ आएगा बड़ा ट्विस्ट – में प्रेरणा की जान ले लेगी कोमोलिका ……….

आप सभी देख रहे होंगे सीरियल कसौटी जिंदगी की में दमदार ट्विस्ट आ रहे हैं. ऐसे में शो का पिछला एपिसोड काफी धमाकेदार रहा. वहीं प्रेरणा ने विक्रांत की मदद से और अपनी सूझबूझ के जरिए बासु परिवार के सामने कोमोलिका का कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया और तापुर की संगीत सेरेमनी के बीच ही प्रेरणा कोमोलिका को उकसाती है और कोमोलिका खुद ही अपनी सारी सच्चाई उगल देती है. वहीं अब अपकमिंग एपिसोड की बात की जाए तो कोमोलिका घरवालों के सामने ही प्रेरणा को जान से मारने की कोशिश करेगी, लेकिन अनुराग उसे बचा लेगा.

 

 

वहीं उसके बाद अनुराग सभी के सामने कोमोलिका को थप्पड़ मारेगा और अब आप सोच रहे हैं कि कोमोलिका का चैप्टर यहीं से खत्म हो जाएगा और अनुराग उसे बासु मेनशन से धक्के मार के बाहर निकाल देगा, तो आप गलत है. जी हाँ, हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है. इस प्रोमो में ”कोमोलिका ये कहती हुई नजर आ रही है कि प्रेरणा मैं अपना बदला तुमसे लेकर ही रहूंगी. अगर अनुराग किसी लड़की को प्रपोज करेगा तो वो लड़की सिर्फ कोमोलिका होगी.” वहीं उसके बाद ही अनुराग प्रेरणा से अपने दिल की बात करता हुआ नजर आ रहा है और यह सब देखकर कोमोलिका बौखला जाती है और वह प्रेरणा को छत से ही धक्का दे देती है और जैसे ही अनुराग प्रेरणा को बचाने आता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है.

वहीं अब इस प्रोमो को देखने के बाद लग रहा है कि कोमोलिका प्रेरणा को मारने में कामयाब हो जाएगी और एरिका फर्नांडीस का पत्ता इस सीरियल से कट जाएगा वैसे ऐसा नहीं होने वाला है क्योंकि रिपोर्ट्स के अनुसार प्रेरणा अनुराग की जिंदगी में दोबारा वापस आएगी लेकिन इस बार उसके साथ मिस्टर बजाज होगा. वहीं कोमोलिका छत से कूदकर जान दे देगी.

https://www.instagram.com/p/BxrDw9-nFuI/?utm_source=ig_embed