
खजूर स्वाद में तो बेहद स्वादिष्ट होते ही है, लेकिन आपको बता दें कि खजूर आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे एक दो नहीं बल्कि कई फायदे होते हैं और इसके इस्तेमाल से कई बड़ी बीमारियों का भी इलाज कर सकते हैं। आइए जानते हैं इससे क्या क्या फायदे होते हैं और इसका किस तरह इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

खजूर खाने के फायदे:
अगर आपको आंखों से संबंधित कोई दिक्कत है, या आंखों में दर्द रहता है तो खजूर के फल को घिस कर आंखों के ऊपर भौहों पर लगाएं। इससे आंख संबंधी परेशानियों में लाभ मिलता है।
खजूर आपकी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जिनके चेहते पर झाईयां हैं वो लोग खजूर के फल को घिसकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे की झाइयों में लाभ मिलता है।
इसी के साथ किडनी की परेशानी में खूजर की पत्तियां बहुत फायदेमंद होती है। जिन लोगों को किडनी की परेशानी है वो खजूर के पत्तों को कूटकर उसका रस निकालकर शरबत बनाकर पिएं।
जिन लोगों को कफ की बीमारी है या बलगम की दिक्कत रहती है तो वो 15-20 खजूर का बीज निकाल लें और इन खजूरों को दूध में पकाएं। जब दूध गाढ़ा हो जाए तो उसका सेवन करें।