
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत’ के प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त चल रहें हैं. इस फिल्म में सलमान के साथ अभिनेत्री के तौर पर कटरीना कैफ भी नज़र आने वालीं हैं. फिल्म के लिए सभी बेताबी से इंतज़ार कर रहे हैं. सलमान खान की फिल्म बेहद ही अलग होती है जिससे उन्हें दर्शकों का प्यार भर भर कर मिलता है. इसी बीच उनके बॉडी गॉर्ड का एक वीडियो सामने आया है.

आपको बता दें कि पिछले 20 सालों से शेरा अभिनेता सलमान खान के साथ हैं और उन्हें प्रोटेक्ट कर रहें हैं, कई रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा गया था कि सलमान ने अपनी फिल्म बॉडीगार्ड शेरा को डेडीकेट की थी. ये भी कहा जा रहा है कि शेरा अब एक्टिंग में भी हाथ आज़मा सकते हैं.