सनी लियोनी बीबीसी की 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी जो एक एज जानी मानी पोर्न स्टार भी रह चुकी है, को बीबीसी की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में सनी लियोनी के अलावा 4 अन्य भारतीय महिलाओं गौरी चिंदारकर(सांगली), मल्लिका श्रीनिवासन(चेन्नई), नेहा सिंह(मुंबई) और सालूमरदा थिमक्का(कर्नाटक) के नाम भी शामिल हैं।
# अपनी अदाओं से सनी लियोनी ने पिछले पांच साल से बॉलीवुड में अपनी अच्छी छाप छोड़ी हैं। उन्होंने वर्ष 2011 में विवादास्पद रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ में भाग लेने के बाद मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने ‘जिस्म 2’, ‘जैकपॉट’ और ‘एक पहेली लीला’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कियाऔर ये फिल्में काफी लोकप्रिय भी रही।
# गौरी चिंदारकर: 20 वर्षीय गौरी चिंदारकर महाराष्ट्र के सांगली की रहने वाली हैं और कंप्यूटर इंजीनियरिंग की छात्रा हैं। वह भारत में ‘स्कूल इन द क्लाउड’ के नाम से मशहूर अनूठे अध्ययन अनुभव को हासिल करने वाले पहले भारतीय बच्चों में शामिल हैं।
# नेहा सिंह: 34 साल की नेहा सिंह एक्टर और लेखिका हैं। उन्होंने मुंबई में महिला उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन किया था।
# मल्लिका श्रीनिवासन: मल्लिका श्रीनिवासन (57) को भारत की ट्रैक्टर क्वीन के नाम से जाना जाता है। वह ट्रैक्टर्स एंड फॉर्म इक्यूपमेंट लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं।
# सालूमरदा थिमक्का: कर्नाटक की रहने वाली सालूमरदा थिमक्का 105 साल की हैं। उन्होंने अकेले 80 साल में 8 हजार से ज्यादा पौधे लगाए हैं। वह बीबीसी की 100 महिलाओं की इस सूची में सबसे बुजुर्ग हैं।