
तकनीक इतनी हो गयी है कि आजकल लोग अपनी कला को दिखाने में पीछे नहीं हटते. ऐसे ही अभी आर्टिस्ट जेफ कून्स ने 1986 में तैयार किया था उड़ता खरगोश जो अब तक की जीवित कलाकार की सबसे महंगी कलाकृति बन गया है. इसकी कीमत जानकर आप हैरान रह जायेंगे. ये खरगोश करोड़ों में बिका है जिसमें क्या खासियत है इसके बारे में आपको बता देते हैं.

दरसल, क्रिस्टी में हुई नीलामी में यह 640 करोड़ रुपए में बिका. इसकी नीलामी वैसे तो 562 करोड़ रुपये में हुई, लेकिन कमीशन और अन्य मदों को जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 640 करोड़ रुपए है. खरगोश की कलाकृति लगभग 41 इंच (1.04 मीटर) ऊंची है. वहीं सूत्रों का कहना है कि जिस व्यक्ति ने इसे खरीदा वह नीलामी के वक्त कमरे में बैठा था. इस व्यक्ति के नाम के बारे में आयोजकों ने कोई जानकारी नहीं दी है. जेफ कून्स को लीक से हटकर काम करने के मामले में महारथ हासिल है.