
बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार और पांच बार फिल्मफेयर की विजेता रह चुकीं दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी (Sridevi) की आखिरी फिल्म ‘मॉम’ (Mom) चीन के बॉक्स ऑफिस पर भी खूब तहलका मचने में जुटी हुई हैं. अपनी बेहतरीन कहानी से दर्शकों को जोड़ने वाली फिल्म ‘मॉम’ श्रीदेवी की आखिरी फिल्म है और इस फिल्म ने भारत के बाद अब चीन में भी सफलता के झंडे गाड़े हैं.

आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म के जरिए श्रीदेवी ने ‘इंग्लिश विंग्लिश’ फिल्म के पांच साल बाद बॉलीवुड में कमबैक किया था. वहीं चीन के बॉक्स ऑफिस (Mom China Box Office Collection) पर सराहना पा रही फिल्म ‘मॉम’ (MOM) रिवेंज और थ्रिलर से भरपूर बताई जा रही है. इस फिल्म ने अपने शुरुआती सप्ताह में ही चीन में 67.93 करोड़ की कमाई कर ली है.
ख़ास बात यह है कि अब आसानी से फिल्म के सामने चीन के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल होने का मौका है. आपको बता दें इस संबंध में जानकारी फिल्म समीक्षक और फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श (Taran Adarsh) ने ट्वीट के माध्यम से दी है और उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि चीन में मॉम को काफी सराहा जा रहा है. वहीं ‘मॉम’ ने चीन में शुक्रवार से अब तक कुल 67.93 करोड़ की कमाई कर डाली है.