
मेकअप का ख्याल रखना आपको भी जरुरी होता है. इसमें आपकी आँखों का भी रोल होता है जिससे आप अपने आप को सुंदर बना पाते हैं. आँखें ही चेहरे का सबसे पहला केंद्र बनती हैं और उनका आकर्षण आपकी सुंदरता को बढाने का काम करता हैं. जब भी मेकअप करें आँखों का खास ख्याल रखें. कुछ ऐसे बेहतरीन मेकअप टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से आप अपनी आँखों को बेहद खूबसूरत दिखा सकती है और अपनी ख़ूबसूरती को बढ़ा सकती है.

* आप आईलिड के किनारे पर डार्क शेड अप्लाई करते हुए अंदर की तरफ उसे हल्का करते हुए ब्लेंड कर दें. ऐसा करने से आपकी आंखें बड़ी व ख़ूबसूरत नज़र आएंगी.
* आई मेकअप हमेशा क्रीम बेस्ड ही रखें, पाउडर बेस्ड मेकअप आंखों के अंदर जा सकता है, जिससे आंखों में जलन या अन्य कोई शिकायत हो सकती है.
* यदि आपकी आंखें बहुत छोटी हैं तो ग्रे, ब्राउन, बेज आदि शेड के आईशैडो का चुनाव आपके लिए स्मार्ट चॉइस होगी.
* मस्कारा लगाते वक़्त ब्रश को बार-बार अंदर बाहर न करें. इससे बॉटल में हवा भर जाएगी और मस्कारा ख़राब हो सकता है. रोज़ाना इस्तेमाल के लिए वॉटरप्रूफ़ मस्कारा न ख़रीदें. अगर आपके आईलैशेज नेचुरली घने हैं तो क्लीयर या ट्रांसपरेंट मस्कारा चुनें.