अक्षय-सलमान की टक्कर पर रोहित शेट्टी का बयान, अभी तो बहुत…’

साल 2019 की ईद को आने में अभी कुछ समय ही रह गया है, लेकिन उससे पहले साल 2020 की ईद की चर्चा भी बॉलीवुड के गलियारों में होने लगी हैं और इसका कारण है सलमान खान की इंशाहअल्लाह और अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी. दोनों ही अगले साल ईद पर रिलीज की जानी है. 

 

 

आपको जानकारी के लिए बता दें कि वैसे तो हर साल ईद पर सलमान खान की कोई न कोई फिल्म रिलीज होती ही हैं, लेकिन साल 2020 पर अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी भी रिलीज होने वाली हैं और इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू की गई है. इसके निर्देशक रोहित शेट्टी है. वे इस पर कहते हैं कि ‘अभी बहुत टाइम है… हम उसके बारे में सोच भी नहीं रहे हैं… अभी तो फिल्म की शुरुआत हुई है..’

रोहित शेट्टी के बयान से साफ है कि वे इसे लेकर काफी कूल है. साथ ही अब यह माना भी जा रहा है कि बॉक्स आफिस पर सलमान खान और अक्षय कुमार के बीच तगड़ी भिड़ंत होने वाली हैं और ये भी हो सकता है कि शायद फिल्म के मेकर्स आने वाले समय में इस क्लैश को टाल दें. लेकिन अभी इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है. खैर फिल्मों को आने में अभी करीं 1 साल का समय है.