PAPARAZZI को मिली संजू बाबा से ‘जादू की झप्पी’, हैरान रह गए सभी

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अपने मूडी अंदाज के लिए जाने जाते हैं. अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए संजय दत्त काफी जाने जाते हैं. ऐसे में वह मीडिया के सामने कैसे बर्ताव करेंगे इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता. ऐसे कई मौके आ चुके हैं जब संजय को पपराजीज से उलझते देखा गया है. इनके अलावा कई ऐसे सेलेब्स हैं जो पपराजी पर भड़क जाते हैं. हालांकि इस बार जो हुआ उसने एक पपराजी के सात ही कई लोगों को हैरान कर दिया. 

 

 

जानकारी के मुताबिक, संजय दत्त हाल ही में देर रात को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे. जब वह बाहर आ रहे थे तो उनकी नजर एक पपराजी पर गई जो उनकी तस्वीरें ले रहा था. संजय उसके पास गए और सवाल किया कि वह इतनी देर रात को वहां क्या कर रहा है. इस पर पपराजी ने जवाब दिया कि वह उन्हीं का इंतजार कर रहा था ताकि उनकी पिक्स ली जा सकें. यह सुनते हुई संजय ने पपराजी को दोस्ताना अंदाज में कंधे से खींचा और गले लगा लिया.

बता दें, उन्होंने पपराजी के साथ तस्वीर भी खिंचवाई. इस मोमेंट ने जहां पपराजी को खुश कर दिया तो वहीं वहां मौजूद कई लोगों को हैरान कर दिया. ये देखकर हर कोई हैरान रह जाता है क्योंकि उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी. आपको बता दें कि इस घटना के बारे में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी सामने आई है. फैन्स भी संजय के इस कदम की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कॉमेंट्स के जरिए ऐक्टर के ‘डाउन टू अर्थ ऐटिट्यूड’ की तारीफ की है.