
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों हर जगह छाए हुए हैं और उनके गुड लुक्स के साथ ही शानदार ऐक्टिंग ने उनका अच्छा फैन बेस भी तैयार कर दिया है. फ़िलहाल तो उनका नाम लगातार एक के बाद एक कई अदाकारों के साथ जुड़ रहा है जिनमें से एक अनन्या पांडे भी हैं, लेकिन उनके मुताबिक ऐसा कुछ भी नहीं है.

अभिनेता से लेकिन जब उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि हर कोई हैरान हो गया. बता दें कि उनके अफेयर की सारी खबरें महज अफवाह लगने लगी हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि फिलहाल उनका कोई रिलेशनशिप स्टेटस नहीं है और वह सिंगल ही हैं. उनके मुताबिक, फ़िलहाल वे खुश हैं और अपनी लाइफ के मजे ले रहे हैं.
अभिनेता कार्तिक ने आगे कहा कि वह सच्चे प्यार को तलाशना चाहते है और शादी करने में भी वे विश्वास करते हैं और उन्होंने आशा जताई है कि उन्हें ऐसा कोई साथी जरूर मिल जाएगा. वे कहते हैं च इमैन ऐसा व्यक्ति हूँ जो कि प्यार में पड़कर शादी करना चाहता हूँ. जबकि उन्होंने आजकल के रिलेशनशिप के ट्रेंड को लेकर भी बात की और उन्होंने बताया है कि जिस तरह आज के युवा रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा सोचते हैं उन्हें वह बिलकुल भी अच्छा नहीं लगता है.