
कई सारे एक्टर्स ऐसे हैं जिन्होने टीवी और बॉलीवुड मे बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू कर दिया था. ऐसी ही एक एक्ट्रेस का नाम है कांची सिंह (Kanchi Singh) . कांची सिंह ने साल 2001 में सीरियल ‘कुटुम्ब’ (Kutumb) में चाइल्ड आर्टिस्ट का किरदार निभाया था. इसके बाद 16 साल की उम्र में टीवी सीरियल में बहू का किरदार निभाया. कांची ने ऑनस्क्रीन भाई का रोल निभा रहे एक्टर को दिल दे बैठी थीं.

‘ससुराल सिमर का’ (Sasural Simar Ka) सीरियल में कांची सिंह ने कुटुम्ब के बाद सपोर्टिंग एक्ट्रेस का किरदार निभाया. इसके बाद साल 2014 में ‘और प्यार हो गया’ (Aur Pyaar Ho Gaya) में भी नजर आईं. खास बात यह है ति इस सीरियल में उन्होंने बहू का किरदार निभाया था. जिसके बाद वह ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में गायू का रोल निभाते दिखीं. इस सीरियल में कांची के भाई का रोल रोहन मेहरा (Rohan Mehra) ने निभाया था. रोहन सीरियल में नक्श बने थे जो कि नायरा और गायू दोनों के भाई का रोल निभा रहे थे. खबरों की मानें तो इस सीरियल में ही कांची को रोहन को दिल दे बैठीं. कुछ वक्त तक दोनों सीरियल में एक साथ नजर आए लेकिन बाद में बाद मे गायब हो गए.
अपनी एक्टिंग से कांची ने तो लोगों पर खास प्रभाव नहीं किया लेकिन खूबसूरती के मामले में जरूर इंप्रेस किया. कांची सिंह महज 23 साल की हैं जबकि रोहन मेहरा 30 साल के हैं. कांची रोहन के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं. यहां तकि कि दोनों सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करने अपने प्यार का इजहार कई बार कर चुके हैं.’ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के बाद कांची सिंह ‘भक्तों की भक्ति में शक्ति’, ‘एमटीवी बॉक्स क्रिकेट लीग’ और ‘किचन चैम्पियन’ में नजर आई थीं. वहीं ‘बिग बॉस सीजन 10’, ‘बॉक्स क्रिकेट लीग’, ‘लाल इश्क’ और ‘किचन चैम्पियन’ में रोहन मेहरा दिखाई दिए.