
गर्मियों में ठंडी चीजें सबको पसंद होती है। गर्मी के मौसम में कई तरह के जूस पीए जाते हैं इन्ही जूसों में से एक है अनानास का जूस, जिसे पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। आज हम आपके लिए लाए हैं इस जूस को होने वाले लाभों के बारे में खास जानकारी, जिसको अपनाकर आप कई तरह के फायदे उठा सकते हैं।

इस तरह पहुंचाता है फायदा:
# अनानास जूस में पाया जाने वाला विटामिन-सी और पोटेशियम त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे चेहरे पर मुंहासें, पींपल्स और काले धब्बों को कम करने में बहुत मदद मिलती है।
# इसके पीने से चेहरे की मरी हुई कोशिकाएं हट जाती हैं और चेहरे पर चमक नहीं आती। इसको पीने से दांतों पर जमा बैक्टीरिया खत्म होता है।
# इसी के साथ अनानास के जूस में ब्रोमेलैन नाम का तत्व पाया जाता है, जिससे पेट में होने वाले कई रोगों से छुटकारा मिलता है। इस जूस से दस्त और पेट फुलने की समस्या से राहत मिलती है।
# इस जूस से पाचन शक्ति में बढ़ोतरी होती है। इस जूस में एंजाइम्स पाया जाता है जो प्रोटीन को डाइजेस्ट करने में मदद करता है।