

वाराणसी 6 मई पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारी से लेकर चौकीदार तक वर्तमान समय मे एक्शन की मुद्रा मे नजर आ रहा है जिसका कि मुख्य कारण है प्रदेश के ऊर्जामन्त्री श्रीकांत शर्मा का 1मई से 18 मई तक वाराणसी मे डेरा डाले रहना है यह जानकारी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी के पत्र के माध्यम से हुई जिसमे साफ तौर पर निर्देशित किया गया है कि मन्त्री जी की 1 मई से 18 मई तक वाराणसी मे मौजूद होने के कारण सारी छुट्टिया निरस्त की जाती है और समस्त अधिकारी अपने-अपने हेडक्वाटर पर मौजूद रहे पर प्रदेश के मन्त्री जी तो अभी किसी ऐक्शन मे नही दिखे पर पूर्वांचल के MD गोविन्द राजू पूरे एक्शन के मूड मे नजर आ रहे है लगातार अपने तूफानी दौरे और औचक निरीक्षण से विभाग के अधिकारियों मे हलचल देखी जा रही है एक माह मे लगातार MD के तूफानी दौरे से पूर्वांचल की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सामान्य रूप से पटरी पर अपनी रफ्तार मे देखी जा सकती है और खस्ता हाल के दौर से गुजर रहे बिजली घरो की व्यवस्था मे बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है हालात यह है कि विद्युत आपूर्ति मे कोई रुकावट पैदा न हो उसके लिये डिस्कॉम के डायरेक्टर भी प्रबन्ध निदेशक के आदेश पर लगातार दौरे पर देखे जा रहे हैं हालात यह है कि डिस्कॉम के डायरेक्टर फाइनेंस भी वर्तमान समय मे फण्ड का काम छोड़कर गोरखपुर, बस्ती के बिजली घरो का निरीक्षण करते सोशल मीडिया पर तस्वीरें खिंचवाते देखे जा रहे है जिसपर विभागीय अधिकारियों को चुटकी लेते सुना गया कि अब एयर कन्डीशन से निकले है शायद मंत्री जी को मख्खन लगने के लिए क्यो कि निदेशक वित्त का पद शीध्र रिक्त होने वाला है और जनाब ने उसमे अप्लाई भी किया है ।