CBSE Class 10th Result 2019, पहले नंबर पर 13, दूसरे नंबर पर 25 और 59 छात्र तीसरे नंबर पर

 सीबीएसई दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की गई। बता दें कि इससे पहले रविवार को भी सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आने की अटकलें थीं। बाद में सीबीएसई की पीआरओ रमा शर्मा ने ऐसी सारी अटकलों को अफवाह करार दिया था।

 

 

10वीं का रिजल्ट सोमवार दोपहर करीब सवा दोे बजे ही घोषित कर दिया गया। छात्र और छात्राएं अपना रिजल्ट cbse की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर देख सकते हैं।

CBSE Class 10th Result 2019 Live Updates:

03.59 बजे- पूरे देश में तीन रीजन त्रिवेंद्रम, चेन्‍नई और अजमेर टॉप थ्री में रहे। त्रिवेंद्रम में पास पर्सेंटेज 99.85%, चेन्‍नई में 99% जबकि अजमेर में 95.89% दर्ज किया गया। 
3.44 बजे- इस साल ओवर ऑल पास पर्सेंटेज में 4.40 फीसद का इजाफा हुआ है। साल 2018 में ऑल पास पर्सेंटेज 86.70 फीसद था जबकि इस साल 2019 में यह 91.10 फीसद दर्ज किया गया है। 
3.34 बजे – गाजियाबाद उत्‍तम फॉर स्‍कूल गर्ल्‍स की छात्रा अपूर्व जैन ने 500 में 499 अंक हासिल करके दूसरा स्‍थान पाया है। अंग्रेजी, संस्‍कृत, गणित और विज्ञान में पूर्णांक 100 जबकि सोसल साइंस में 99 अंक प्राप्‍त किए।
3.19 बजे – गाजियाबाद जिले के तीन छात्रों ने हासिल किए 499 अंक। पटेलनगर स्थित चौधरी छबीलदास पब्लिक स्कूल के ईश मदान, शास्त्री नगर स्थित उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स की अपूर्वा जैन और वसुंधरा के एसएजे स्कूल के अंकुर मिश्रा को मिली कामयाबी। देश के 13 छात्रों के साथ पाया पहला स्थान।
3.16 बजे – केरल की भावना एन सिवदास ने 10वीं में 499 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किए।
3.14 बजे – सीबीएसई की 10वीं कक्षा में पहला स्थान पाने वाले 13 छात्रों की सूची में दिल्ली-एनसीआर (सीबीएसई रीजन) का कोई नहीं है, उसमे देहरादून, अजमेर और प्रयागराज, पंचकूला रीजन के ही छात्र हैं।
3.11 बजे – पहले नंबर पर 13, दूसरे नंबर पर 25 और 59 छात्र तीसरे नबंर पर। कुल 97 छात्र टॉप तीन में पहुंचे।
3.10 बजे – वसुंधरा स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के अंकुर ने 499 अंक हासिल किए। देशभर में पहला स्थान हासिल किया।
3.08 बजे – सीबीएसई 10वीं में 91.1 फीसद छात्र पास हुए।
3.06 बजे – अजमेर क्षेत्र ने 95.89 फीसद रिजल्ट के साथ किया टॉप, 99.85 फीसद रिजल्ट के साथ त्रिवेंद्रम दूसरे और 99 फीसद रिजल्ट के साथ चेन्नई तीसरे नंबर पर।
3.00 बजे – 13 छात्र 499 अंक हासिल कर बने टॉपर
2.57 बजे – गाजियाबाद के डीपीएसजी मेरठ रोड की छात्रा मिशिता सिंह ने हासिल किए 498 अंक।


2.55 बजे – गुरुग्राम के अमेटी स्कूल की दो छात्राएं यति और पिया ने 497-497 अंक हासिल किए। दोनों की आल इंडिया 3rd रैंक है।
2.52 बजे – पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के छात्र आयुष जोशी ने हासिल किए 97 फीसद अंक।
2.48 बजे – पूर्वी दिल्ली में नंदनगरी के प्रतिभा विकास विद्यालय की छात्रा मान्या ने प्राप्त किए 95.6 फीसद अंक।
2.46 बजे – पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा में रहने वाली तमन्ना के दसवीं की परीक्षा में आए 95 फीसद मार्क्स
2.46 बजे – तमन्ना सरकारी स्कूल की छात्रा हैं और उनके स्कूल का नाम बी-ब्लॉक राजकीय कन्या विद्यालय की छात्रा हैं।
2.45 बजे – भारी ट्रैफिक के कारण सीबीएसई की वेबसाइट खुलने में दिक्कत आ रही है।
2.42 बजे – सोनीपत के लिटिल एंजल्स स्कूल की छात्रा अपूर्वा गुलाटी को 99.4 फीसद अंक मिले हैं।
2.35 बजे – गाजियाबाद की रिद्धिमा गुप्ता ने 99.4 फीसद अंक हासिल किए।
2.34 बजे – वसुंधरा स्थित वनस्थली पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं रिद्धिमा। ऑल इंडिया में तीसरा स्थान हासिल किया।
2.30 बजे – गुरुग्राम में एमिटी स्कूल के छात्र ने हासिल कि 500 में से 497 नंबर
2.26 बजे – CBSE ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट
2.12 बजे – इस साल 10वीं में 18,27,472 छात्रों ने भाग लिया था

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट
स्टेप 1- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं
स्टेप 2- वेबसाइट पर दिए गए Result लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3- अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें
स्टेप 4- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा