स्वादिष्ट चिकन जलफ्रेजी – घर में बनाइये…..

सामग्री-

चिकन- 850 ग्राम,हल्दी- 1/2 टीस्पून,लाल मिर्च- 1 टीस्पून,जीरा पाउडर- 1 टीस्पून,धनिया पाउडर- 1 टीस्पून,नमक- 1 टीस्पून,तेल- 2 टेबलस्पून,लहसुन- 1 टीस्पून,अदरक- 2 टेबलस्पून,प्याज- 85 ग्राम,शिमला मिर्च- 120 ग्राम,टमाटर- 500 ग्राम,नमक- 1 टीस्पून,पानी- 60 मि.ली.,धनिया – गार्निश के लिए

 

 

विधि-

1- चिकन जलफ़्रेज़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 850 ग्राम चिकन ले ले. अब इसमें 1/2 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच लाल मिर्च, 1 चम्मच जीरा पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. 

2- अब इसे आधे घंटे के लिए ढक कर रख दें. अब एक पैन में दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें. अब इसमें 2 चम्मच लहसुन, 2 चम्मच अदरक डालकर 2 से 3 मिनट तक फ्राई करें. 

3- अब इसमें 50 ग्राम प्याज डालकर फ्राई करें. अब इसमें 20 ग्राम शिमला मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं. अब इसके बाद इसमें 500 ग्राम टमाटर डालकर मुलायम होने तक पकाएं. 

4- अब इसमें 1 चम्मच नमक और 7 मिलीलीटर पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब इसमें मेरिनेट किया हुआ चिकन डालकर 7 से 10 मिनट तक पकाएं. 

5- लीजिए आपका चिकन जलफ्रेजी बनकर तैयार है इसे धनिया के साथ गार्निश करके सर्व करें.