चमत्कारी उपाय – चमकदार दांतों के लिए यह है

हम आपको बता दें दांतों में मैल या पीलापन आपकी पूरी पर्सनैलिटी पर एक दाग की तरह होता है। स्मोकिंग, तंबाकू के सेवन के साथ-साथ आपकी डाइट का भी आपके दातों को गंदा करने में योगदान होता है। बाजार में ऐसे कई तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं जो दांतों को सुंदर और चमकदार बनाने का दावा करते हैं लेकिव इनसे दांतों को केवल नुकसान ही पहुंचता है। ऐसे में हमें दांतों की चमक को बरकरार रखने के लिए प्राकृतिक उपायों की ओर ध्यान देना चाहिए।

 

 

इस तरह होंगे फायदे 

जानकारी के अनुसार दांतों से प्लॉक हटाने में नट्स हमारी बहुत मदद करते हैं। बादाम, काजू आदि नट्स में मौजूद इसेंशियल ऑयल्स दातों की सफाई में भी योगदान देते हैं। ऐसे में दांत चमकदार बनाना है तो नियमित रूप से नट्स का सेवन करें। साइट्रस फ्रूट्स विटामिन सी से भरपूर होते हैं। ये बैक्टीरिया के संक्रमण से दांतों की सुरक्षा करते हैं।

यह भी है उपाय 

इसी के साथ सेब पानी और फाइबर का भरपूर स्रोत होता है जो आपके दातों को साफ रखने में मदद करता है। सेब में मेलिक एसिड पाया जाता है जो लार के उत्पादन में मददगार होता है। यह मुंह के अंदर हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करता है। गाजर खाने मुंह में पर्याप्त मात्रा में लार बनता है जो दातों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाने वाले एंजाइम्स को उदासीन करने का काम करता है। इससे दांत चमकते हुए दिखाई पड़ते हैं।