SOTY 2 के प्रमोशन इवेंट में काफी क्लोज दिखे टाइगर-अनन्या…

जैसा कि आप जानते हैं डायरेक्‍टर पुनीत मल्‍होत्रा की फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द इयर 2’ से अनन्‍या पांडे अपना बॉलिवुड डेब्‍यू कर रही हैं. इन दिनों फिल्‍म की स्‍टारकास्‍ट देश के अलग-अलग शहरों में फिल्‍म को प्रमोट कर रही है. फिल्म का ट्रेलर और इसके रिलीज़ किये जा चुके हैं जिन्हें पसंद भी किया जा रहा है. फ़िलहाल फिल्म की स्टार कास्ट फिल्म के प्रमोशन में जबरदस्त तरीके से जुड़े हुए हैं. ऐसे में हाल ही टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडेय की कुछ खूबसूरत तस्वीर सामने आई है.  

 

 

बता दें, हाल ही में अनन्या ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर फोटो को शेयर किया जिसमें वह टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आ रही हैं. दोनों हाथ में हाथ डाले कॉरिडोर में चलते दिख रहे हैं. अनन्‍या मल्‍टीकलर के टॉप और मैचिंग लॉन्‍ग स्‍कर्ट में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्‍होंने वाइट स्‍नीकर्स पहन रखे हैं जो उनके लुक को कम्‍प्‍लीट कर रहा है. अनन्या काफी खूबसूरत लग रही हैं वहीं टाइगर भी कुछ कम नहीं लग रहे हैं