इन 6 बातो का गलती से भी प्रयोग न करे पति के सामने ?

आप अपने लाइफ पार्टनर को बे इन्तहा प्यार करती हैं और उनकी भावनाओं को चोट पहुंचाने की सोच भी नहीं सकतीं, लेकिन कई बार जाने-अनजाने में आप उनकी भावनाओं को चोट पहुंचा ही देती हैं, जबकि आपका इरादा ऐसा कुछ करने का होता नहीं. कुछ खास मौकों पर आपके हमसफर के दिल को चोट पहुंचती है.

 

 

दोस्तों के सामने चिड़ाना : आप किसी पार्टी या ऐसी जगह पर हो जहा पर आपके पति के दोस्त हो तो इस बात का ध्यान रखे की आपके पति उनके दोस्तों केव सामने निचा नही दिखे ,आपके पति ने शायद आपको इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा हो, लेकिन जब भी आप उन्हें उनके दोस्तों के सामने चिढ़ाती हैं तो उन्हें चोट लगती है. असल में वह उन लोगों के सामने नीचा देखना नहीं चाहते और आपका ऐसा करना उन्हें नीचा देखने पर मजबूर करता है. हो सकता है कि आपका उद्देश्य केवल मजाक करना हो, लेकिन जब भी आप उन्हें चिढ़ाएं तो एक बार उनका चेहरा भी देख लें या फिर सीधे पूछ ही लें कि उन्हें बुरा तो नहीं लग रहा।

नौकरी का अपमान : यह बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है. कभी अपने हमसफर की नौकरी या उनकी कमाई का अपमान मत कीजिए. पुरुष इसे अपने आत्मसम्मान का प्रश्न बना लेते हैं. अगर आप उनकी नौकरी को लेकर कुछ कहना भी चाहती हैं तो आईने के सामने खड़ी होकर खुद को ही कुछ कह लें, इसका जिक्र न तो अपने पति से करें और न ही किसी और से. हो सकता है कि उनकी कोई दीर्घकालीन योजना हो या उन्होंने कोई नई नौकरी खोज रखी हो.

आंखें न तरेर : हो सकता है कि आप बच्चों के गलती करने पर उन्हें आंखें तरेर कर देखती हों. इस लुक का मतलब ही यही है कि आप वे जो कर या कह रहे हैं, आप उससे नाखुश हैं. महिला होने के नाते आपको यही लगता है कि आंखें दिखाने में क्या बुराई है. आखिर इससे किसी का नुकसान तो हो नहीं रहा, लेकिन पुरुषों की सोच ऐसी नहीं होती. कई बार तो आपका ऐस. करना उनका दिल बहुत ज्यादा दुखा सकता है.