
टीवी की ‘छोटी बहू’ उर्फ रुबीना दिलाइक का हॉट अवतार सामने आया है। रूबीना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो बिकिनी में नजर आ रही हैं। यह फोटो रूबीना के ब्वॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला ने खींची है। फोटो में रूबीना ने थैंक्यू अभिनव शुक्ला भी लिखा है।

ट्रांसजेंडर भी बन चुकी है रूबीना:
रुबीना सीरियल शक्ति: अस्तित्व के अहसास में किन्नर (ट्रांसजेंडर) का रोल प्ले कर चुकी हैं। छोटी बहू के नाम से मशहूर रुबीना दिलाइक सीरियल में सौम्या का किरदार निभा चुकी हैं। रुबीना भले ही सीरियल में अपने किन्नर वाले रोल से खुश हों लेकिन उनकी मां और परिवार इससे बेहद नाराज हुआ था।
अभिनव शुक्ला को कर रही हैं डेट:
रुबीना दिलाइक इन दिनों एक्टर अभिनव शुक्ला को डेट कर रही हैं। खुद रुबीना ने इस बात को एक लीडिंग न्यूज पेपर को दिए इंटरव्यू में स्वीकार किया। रुबीना के मुताबिक, उनके रिश्ते की शुरुआत कुछ महीनों पहले हुई है। बता दें कि दोनों एक-दूसरे को तब से जानते हैं, जब वे ‘छोटी बहू’ में साथ काम किया करते थे।