मजदूर दिवस पर एवेंजर्स…को इतने करोड़ की दिहाडी…….

 हॉलीवुड फिल्म Avengers Endgame एवेंजर्स एंडगेम ने भारत के बॉक्स ऑफ़िस से मानो सारे पैसे निचोड़ लेने का फैसला किया है और इसी कारण फिल्म ने लगातार छठे दिन भी जबरदस्त कलेक्शन करते हुए कमाई 244 करोड़ रूपये तक पहुंचा दी है l 

 

 

जो और एंथोनी रूसो  के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में अपनी रिलीज़ के छठे दिन यानि इस बुधवार को करीब 29 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है l फिल्म को अब तक 244 करोड़ 80 लाख रूपये का कलेक्शन मिल चुका हैl  फिल्म को तीनों भाषाओँ में मिला कर पहले दिन 53 करोड़ 30 लाख रूपये की कमाई हुई थी l माना जा रहा है कि एवेंजर्स एंडगेम अपने पहले हफ़्ते में 270 करोड़ रूपये तक पहुंच जायेगी और इस शनिवार को 300 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी l 

भारत में इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु को मिला कर 2845 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है l एवेंजर्स एंडगेम को भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज़ किया गया । माना जा रहा है कि ये फिल्म भारत में 500 करोड़ रूपये तक की कमाई कर लेगी क्योंकि इस फिल्म को स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के आने के पहले दो हफ़्ते का खुला मैदान मिलेगाl इस फिल्म के पिछले भाग एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर ने 31 करोड़ 30 लाख से ओपनिंग ली थी। तब उसे भारत में 2000 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया, जिसमें से एक हजार के करीब थियेटर्स में ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु के डब वर्जन में रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने पहले वीकेंड में 94 करोड़ 30 लाख रूपये और कुल 227 करोड़ 43 लाख रूपये का कलेक्शन किया था।

एवेंजर्स एंडगेम ने कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा कर रख दी है l फिल्म जिस तरह से कलेक्शन कर रही है वो बॉक्स ऑफ़िस की बड़ी फिल्मों के एक हफ़्ते के कलेक्शन को बहुत पहले ही क्रॉस कर जायेगी l एवेंजर्स एंडगेम को अपने प्रीक्वल यानि एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर से पहले वीकेंड में करीब 67 प्रतिशत ज़्यादा कलेक्शन मिला है l इनफिनिटी वॉर ने पहले तीन दिन में 2000 स्क्रीन्स पर 94 करोड़ 30 लाख रूपये की कमाई की थी l

एवेंजर्स एंडगेम को लेकर भारत सहित दुनिया में इसलिए भी उत्साह है क्योंकि ये थैनोस के ख़िलाफ़ मार्वल सुपरहीरोज़ की आख़िरी जंग है। इस बार भी आयरनमैन, हल्क, कैप्टन अमेरिका, स्पाइडरमैन, थोर, कैप्टन मार्वल और एंटमैन सभी मिल कर धावा बोलेंगे l इस बार भी आपको इनफिनिटी वॉर की तरह रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, मार्क रफेलो, क्रिस हेम्सवर्थ, स्कारलेट जोहानसन, जेरेमी रेनर, पॉल रड और ब्री लार्सन जैसे सितारे नज़र आने वाले हैं।