तोड़ी चुप्पी , बोली ऐसे मिला था फिल्मों में चान्स – यामी गौतम ने अफेयर पर….

चार्मिंग यामी गौतम की जिंदगी में कई अहम पड़ाव आये। यामी कहती हैं, बचपन में दिल के किसी कोने में ग्लैमर की चाहत थी, लेकिन बड़ी हुई तो पढ़ाई में जुट गई। संयोग से एक टीवी धारावाहिक के लिए ऑडिशन दे आई और मेरा चयन हो गया। फिर मॉडलिंग के प्रस्ताव आए और आते चले गए। ये सफर फिल्मों तक ले आया।
# निराधार हैं अफेयर की अफवाहें: यामी का नाम उनके कोस्टार पुलकित सम्राट से जोड़ा गया। पुलकित की पत्नी श्वेता ने यामी पर उसके वैवाहिक जीवन को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। लेकिन यामी इन्हें महज एक अफवाह करार देती हैं।
शुक्र है कि मैं एक ऐसे परिवार से हूं जहां मेरे पेरेंट्स खुले दिमाग के हैं। वे कहते हैं, ये ऐसी लड़ाई है जिसमें किसी के साथ लड़ा नहीं जा सकता। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने कान और आंखें बंद कर लें। 
# टीवी और यामी: यामी कहती हैं, टीवी बेहद सशक्त माध्यम है और मैं इसकी ताकत जानती हूं। मैं इस माध्यम की शुक्रगुजार भी रहूंगी कि यहां मुझे करिअर की शुरूआत का मौका मिला। यहां मैंने अभिनय के सबक सीखे और इनके साथ एक्सपेरीमेंट भी किए। 
अब मैं फिल्मों में अपने काम को एंजॉय कर रही हूं,  फिल्म इंडस्ट्री में मेरे पास एक मुकाम है और भरपूर काम भी। इसलिए काम इसलिए फिलहाल टीवी की ओर रुख करने का इरादा नहीं है।