
अक्सर फ़िल्मी इंडस्ट्री में साइज और फिगर को लेकर सवालों का दौर हमेशा जारी रहा। हाल ही में विद्या बालन आखिरी बार फिल्म तुम्हारी सुल्लु में नजर आई थी। विद्या बालन उन एक्ट्रेस में से हैं जिन्होंने साबित किया कि फिल्म हीरो के बिना भी चल सकती है। अब एक इंटरव्यू में विद्या बालन ने मोटापे से लेकर अपनी सेक्स लाइफ को लेकर भी खुलकर बात की है।

40 की उम्र के बाद महिलाएं हो जाती हैं ज्यादा हॉट:
एक इंटरव्यू में विद्या बालन ने 40 साल की उम्र पार करने के फायदे पर बात की। विद्या ने कहा- 40 साल की उम्र पार करने के बाद आप किसी भी चीज की परवाह नहीं करते हैं। विद्या ने कहा- 40 साल की उम्र के बाद महिलाएं नॉटी और ज्यादा हॉट हो जाती हैं। इससे पहले उन्हें कम बोलने और संकोची होने की सलाह दी जाती है।
होती है ये खास वजह:
विद्या के मुताबिक- 40 की उम्र के बाद महिलाएं केयर फ्री हो जाती हैं। ऐसे में वह सेक्स को ज्यादा एंजॉय करती हैं। विद्या बालन ने कहा कि- जब आप चीजों की परवाह नहीं करते हैं तो आप जिंदगी का सबसे अधिक मजा लेते हैं। विद्या बालन के बढ़ते वजन पर अक्सर सवाल उठाए जाते हैं। विद्या बालन ने इस इंटरव्यू में वजन न घटने की वज भी दिया है।