भीषड़ गर्मी में भी लखनऊ में कर रहीं शूटिंग, ‘धड़क’ के बाद ‘कारगिल गर्ल’ बनीं जाह्नवी कपूर

मई की तपती दोपहर में शूटिंग करने के लिए सिर्फ खंडाला गर्ल रानी मुखर्जी ही पसीना नहीं बहा रही हैं, बल्कि ‘कारगिल गर्ल ‘जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने भी उत्तर भारत में चल रही भीषण गर्मी से दो दो हाथ करने की ठानी है। जाह्नवी अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए लखनऊ पहुंच चुकी हैं और वहां वह फिल्म के कुछ खास सीन की शूटिंग शुरू भी कर चुकी हैं।