142 दिनों तक शनि चलेंगे उलटी चाल, इन राशियों पर रहेगा असर, जानें मई में ग्रहों की स्थिति

मई का महीना ज्योतिष नजरिए से बहुत खास रहने वाला होगा। अप्रैल महीने के आखिरी दिन और मई महीने के शुरूआती दिन में सबसे बड़े और प्रभावशाली ग्रह शनि वक्री हो रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जैसे ही शनि अपनी राशि परिवर्तन करते है या चाल बदलते हैं उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। यह असर शुभ और अशुभ दोनों तरह का होता है।

ज्योतिष के अनुसार, 30 अप्रैल से शनि धनु राशि में वक्री चाल चलने लगेंगे व्रकी मतलब उल्टी चाल। शनि इस अवस्था में 142 दिनों तक भ्रमण करेंगे। इसके अलावा मई महीने में ही 3 मई और 18 को बुध मेष राशि और वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। 7 मई को मंगल मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद 15 मई से सूर्य वृष राशि में रहेगा।

शुभ असर- मेष, वृष, वृश्चिक, मकर

अशुभ असर- कर्क, तुला, धनु, कुंभ

सामान्य- मिथुन, सिंह, कन्या, मीन