शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में शामिल हुईं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण

भारतीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्‍सा लिया।

इस दौरान उन्‍होंने अपने चीनी समकक्ष जनरल वेई फेंगहे के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। वह अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर कल यहां पहुंची थीं।