
लखनऊ :हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2019 बोर्ड के परीक्षाफल घोषित हुए जिसमें कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज सआदतगंज की छात्राओं ने एक बार फिर बाज़ी मारते हुए अपने स्कूल का नाम रोशन करने में कामयाब रही जिसके चलते कॉलेज का रिज़ल्ट शत प्रतिशत रहा ।
कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज सआदतगंज विगत बीस वर्षों से बोर्ड की परीक्षा में शत प्रतिशत नतीजे देकर अपनी साख बनाये है । जिसके चलते कालेज की हाईस्कूल में सभी 89 छात्राये प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं एवं फ़ैज़ा सलमान ने 84.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही ।
जबकि इंटरमीडिएट में 50 छात्राएं सम्मिलित हुईं जिसमें 36 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई तथा तनुजा सोनवानी ने 75.6 प्रतिशत अंक ला कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर स्कूल की प्रबन्धिका डॉ माया गुप्ता ने स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका सक्सेना और सभी अध्यापिकाओं को बधाई दी और सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की दुआ दी ।