शाम के नाश्ते का बेहतरीन ऑप्शन हैं दही के शोले

शाम की चाय के साथ बिना स्नैक्स के अधूरी सी लगती है लेकिन हर बार क्या नया बनाएं जो हर किसी को पसंद आएं। अगर आप भी ऐसा ही सोचती हैं तो इस बार दही के शोले बनाकर जीतें सबका दिल।

कितने लोगों के लिए : 3

सामग्री :

8 ब्रेड स्लाइस, तलने के लिए तेल

स्टफिंग के लिए

1/2 कप हंगकर्ड, 1 बारीक कटा प्याज़, आधा कप बारीक कटी शिमला मिर्च, 2 टेबलस्पून मिक्स्ड सब्जियां (गाजर, फ्रेंच बीन्स, गोभी), 1/3 टीस्पून पेपर पाउडर, नमक स्वादानुसार

कोटिंग के लिए

1 टेबलस्पून मैदा, 1 टेबलस्पून पानी

विधि :

एक बोल में हंगकर्ड, सब्जियां, प्याज, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं।

ब्रेड स्लाइस के किनारों को चाकू की सहायता से काट दें। अब ब्रेड को बेलन से पतला कर लें।

मैदा और पानी का गाढ़ा घोल तैयार करें। इस घोल को ब्रेड के चारों किनारे पर लगाएं।

बीच में स्टफिंग भरे। इसे रोल कर दें।

ऐसे ही सारे रोल्स तैयार कर डीप फ्राई करें।

इसे बीच में काटें और पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।