Dabangg 3 Release Date : सलमान ने इंस्टाग्राम पर बता दी चुलबुल पांडे के आने की तारीख

एक अप्रैल को सलमान खान की ‘दबंग 3’ की शूटिंग शुरू हुई थी और अब इसकी रिलीज डेट भी बता दी गई है। सलमान की इस फिल्म को 20 दिसंबर को इसी साल रिलीज किया जाएगा। दिसंबर में ही एक और बड़ी फिल्म ‘पानीपत’ रिलीज हो रही है, इसकी तारीख 6 दिसंबर है। सलमान ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म की रिलीज की घोषणा की है।

हाल ही में खबर थी कि शाहरुख खान इस फिल्म से जुड़ने वाले हैं। पिछली बार सलमान ने शाहरुख खान की ‘जीरो’ में कैमियो किया था अब बारी शाहरुख के कैमियो की है। शाहरुख और सलमान अक्सर एक-दूसरे की फिल्म में कैमियो करते हैं। कहा जा रहा है कि सलमान की फिल्म में शाहरुख खान की एंट्री के लिए अलग ही प्लॉट तैयार किया जा रहा है। इसमें कहानी को फ्लैशबैक में लेकर जाया जाएगा और सुपरस्टार को रोल दिया जाएगा। मजेदार है कि इस कैमियो को एक वीडियो कॉल पर तय किया गया है।

‘दबंग 3’ में एक नहीं कई फ्लैशबैक सीक्वेंस होंगी। इन्हीं के जरिये सलमान खान की रॉबिनहुड बनने की कहानी को दिखाया जाएगा। इस फिल्म के शूट का पहला शेड्यूल पूरा हो गया है इसमें टाइटल ट्रैक को फिल्मा लिया गया और फिर कुछ दिन मांडव में एक्शन सीक्वेंस फिल्माए गए। अब मुंबई शेड्यूल चालू है। मुंबई में सलमान-सोनाक्षी पूरे दो महीने तक इसका शूट पूरा करेंगे। इस बार इस फिल्म में विलेन के तौर पर दक्षिण के सुपरस्टार सुदीप को बुलाया गया है। मुंबई में ही सुदीप भी शूट करेंगे। फिल्मसिटी में सेट्स तैयार हैं। इसके बाद महाराष्ट्र के वाई में भी इसका काम शुरू होगा। वहां करीब 30 दिन का शूट शेड्यूल रखा गया है। यहीं फिल्म का आखिरी हिस्सा पूरी तरह शूट किया जाएगा। एक गाना भी यहां फिल्माया जाएगा।

https://www.instagram.com/p/Bwt7_z8FhXH/?utm_source=ig_embed