
यूपी के शाहजहांपुर में तेंदुए ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर बुजुर्ग दिव्यांग पति भी वहां पहुंच गया। उसने पत्नी को बचाने के लिए पांच मिनट तक तेंदुए से डटकर मुकाबला किया। दिव्यांग पति के हौसले के आगे तेंदुआ टिक न सका और भाग निकला। तब तक अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुर्इ है।
घटना थाना बीती रात करीब 12 बजे की है। थाना सिंधौली के ग्राम खंडसार निवासी दिव्यांग राम स्वरूप (63) और उनकी पत्नी सूरजा देवी(62) कच्चे घर के अंदर सोने की तैयारी कर रही थी। उनके बेटे रामौतार और सत्यदेव सो चुके थे। परिजनों के मुताबिक, तभी अचानक एक तेंदुआ घर के अंदर घुस आया और बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तेंदुआ बुजुर्ग महिला को खींचकर ले जाने लगा। चीखपुकार सुनकर दिव्यांग पति घर के अंदर पहुंच गए और तेंदुए से अपनी पत्नी को बचाने के लिए भिड़ गए।
पांच मिनट तक किया तेंदुआ का मुकाबला
बुजुर्ग दिव्यांग पति पांच मिनट तक तेंदुए से अकेला डटकर मुकाबला करता रहा। इसी बीच उन्होंने तेंदुए का गला दबा दिया। खुद की जान खतरे मे देखकर आखिरकार तेंदुए को वापस भागना पड़ा। तब तक बुजुर्ग दंपती के बेटे वहां आ गए और उन्होंने दोनों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुर्इ है।
ईएमओ ने बुजुर्ग दंपती का इलाज शुरू किया