इंजीनियर बनना चाहते हैं यूपी 10वीं टॉपर गौतम रघुवंशी, देखें रिजल्ट आने के बाद पहला Video इंटरव्यू

यूपी बोर्ड की दसवीं के परीक्षा परिणाम में शहर गौतम रघुवंशी यूपी टॉपर हैं। प्रदेश की टॉप टेन की सूची में उनका नाम पहले पायदान पर है। उन्होंने 97.17 प्रतिशत अंक हासिल करके ये मुकाम हासिल किया है। वह जवाहर नगर स्थित ओंकारेश्वर इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र हैं।

शनिवार दोपहर परीक्षा परिणाम घोषित होते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। स्कूल में शिक्षकों समेत साथियों ने उनका मुंह मीठा कराया। वहीं घर पर परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। गौतम ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि वह आइआइटी से इंजीनयर बनना चाहते हैं। राजनीति में उनका कोई इंटरेस्ट नहीं है और सिविल सेवा में भी नहीं जाना चाहते हैं। दसवीं परीक्षा परिणाम में गौतम को 600 में 583 अंक हासिल हुए हैं।