UP Board Result 2019 : पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी छा-छात्राओं को बधाई

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा 2019 का परिणाम आज जारी हो गया। परिषद के मुख्यालय प्रयागराज में आज प्रभारी शिक्षा निदेशक माध्यमिक विनय कुमार पांडेय व बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने दोपहर में परिणाम घोषित किया।

हाईस्कूल में इस वर्ष परिणाम 80.07 और  इंटर 70.06 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल का रिजल्ट 19.02 प्रतिशत पिछली बार से अधिक है। इंटर का रिजल्ट में पिछली बार की अपेक्षा छह प्रतिशत कम है। हाई स्कूल की परीक्षा टॉप करने वाले गौतम रघुवंशी कानपुर के ओकांरेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के है जबकि इंटर की टॉपर तनु तोमर श्री राम इंटर कॉलेज बड़ौत बागपत की छात्रा हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के कन्नौज, हरदोई व सीतापुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीतापुर में उनको यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम की जानकारी मिली। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इसी के साथ उन्होंने असफल छात्रों को सांत्वना भी दी। उनको निराश होने की जरूरत नहीं है। मैं उनके परिवार का सदस्य होने के नाते उनको अभी से मेहनत में जुट जाने की सलाह दे रहा हूं। वह मेहनत करें उनको सफलता जरूर मिलेगी।

हाईस्कूल में इस वर्ष परिणाम 80.07 और  इंटर 70.06 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल का रिजल्ट 19.02 प्रतिशत पिछली बार से अधिक है। इंटर का रिजल्ट में पिछली बार की अपेक्षा छह प्रतिशत कम है। हाई स्कूल की परीक्षा टॉप करने वाले गौतम रधुवंशी कानपुर के ओकांरेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के है जबकि इंटर की टॉपर तनु तोमर श्री राम इंटर कॉलेज बड़ौत बागपत की छात्रा हैं।

प्रभारी शिक्षा निदेशक माध्यमिक विनय कुमार पांडेय ने बताया कि हाईस्कूल का रिजल्ट पिछली बार से 19.02 प्रतिशत अधिक है। पांडेय ने बताया कि टॉप 10 में हाई स्कूल के 21 परीक्षार्थी गौतम रघुवंशी 97.17, कानपुर नगर, ओंकेश्वर एसबीअ इंटर कॉलेज कानपुर​, शिवम् श्री साईं इंटर कॉलेज, बाराबंकी, तनुजा विश्वकर्मा 96.83, बाराबंकी की हैं। इंटर टॉपर तनु तोमर बागपत, भाग्यश्री उपाध्याय, गोंडा, आकांक्षा शुक्ला इलाहाबाद की हैं। बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत कुल 58 लाख 06 हजार 922 परीक्षार्थियों में से 6 लाख 52 हजार 881 ने परीक्षा छोड़ दी थी। इस प्रकार अंतिम रूप से 51,54,041 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया गया है। पिछले साल 10वीं, 12वीं परीक्षा के परिणाम 29 अप्रैल को घोषित हुए थे। इस बार बोर्ड 2 दिन पहले परीक्षाओं के परिणाम जारी कर रहा है।