
जापान में रहने वाली एक 27 वर्षीय महिला को मेलबर्न इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। आप जानना चाहेंगे गिरफ्तारी के पीछे की वजह क्या है महिला अपने बैग में 19 छिपकली लेकर जा रही थी। एयरपोर्ट पर मौजूद बॉर्डर फोर्स के ऑफिसर्स ने उन्हें पकड़ा। महिला के अपने बैग में 17 shingleback lizard थीं और दो blue tongue lizards थीं।

ऑफिसर्स ने बताया कि छिपकलियों में काफी घास-फूस लगे थे। जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि उन्हें जंगल से पकड़ा गया है। इससे साफ हो रहा था कि महिला छिपकली को स्मगलिंग के लिए लेकर जा रही थी।
छिपकली को पकड़ने के बाद सबसे पहले सभी छिपकलियों को वेनटरी डॉक्टर के पास चेक करने के लिए ले जाया गया। सभी लीगल प्रोसेस को पूरा करने के बाद तय किया जाएगा कि इन्हें स्कूल में छोड़ा जाय या फिर इन्हें किसी नॉन प्रॉफिट संस्था को दे दिया जाए।
ऑस्ट्रेलिया में हर साल कई लोग स्मागलिंग करने के दौरान गिरफ्तार किए जाते हैं। वहां कि सरकार ने स्मगलिंग को लेकर सख्त नियम बना रखें हैं। खबर है कि महिला को इस काम के लिए या तो दस साल की सजा सुनाई जाएगी या फिर उन्हें जुर्माना 210,000 डॉलर देना होंगा। अगर भारतीय करेंसी के हिसाब से देखा जाए तो यह पैसा 1करोड़ 46 लाख रुपये होंगे।
इससे पहले सिडनी में एक शख्स को छिपकली लेकर जाते हुए पकड़ा गया था। आपके जानकारी के लिए बता दें यह छिपकली की प्रजाती बहुत कम मिलती हैं। इनका इस्तेमाल दावा बनाने के लिए किया जाता है।