
पार्टी विरोधी बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित नेता आईपी सिंह को समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दिया है। पिछले दिनों वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे।

आईपी सिंह लगातार प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तारीफ करने के साथ उनको आजमगढ़ के अपने घर में चुनाव कार्यालय बनाने का न्योता भी दे दिया था। पार्टी से निकाले जाने के बाद वह सपा में शामिल हो गए थे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा से निकाले गए नेता आईपी सिंह को लाल टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल किया था।आईपी सिंह ने पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को लेकर भी विवादित ट्वीट किए जिसके बाद पार्टी ने उनको निष्कासित करने का फैसला ले लिया था। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने आईपी सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।