

सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल: सुबह के करीब 9 बजकर 25 मिनट पर निफ्टी ऑटो 0.21 फीसद की गिरावट, निफ्टी फाइनेंस सर्विस 0.40 फीसद की तेजी, निफ्टी एफएमसीजी 0.02 फीसद की गिरावट, निफ्टी आईटी 0.29 फीसद की तेजी, निफ्टी मेटल 0.33 फीसद की गिरावट, निफ्टी फार्मा 0.06 फीसद की तेजी और निफ्टी रियलिटी 0.80 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
वैश्विक बाजारों का हाल: आज सभी प्रमुख एशियाई बाजारों ने सुस्त शुरुआत की है। सुबह के 9 बजे जापान का निक्केई 0.02 फीसद की गिरावट के साथ 22254 पर, चीन का शांघाई 0.79 फीसद की गिरावट के साथ 3173 पर, हैंगसेंग 0.70 फीसद की गिरावट के साथ 29754 पर और ताइवान का कॉस्पी 0.98 फीसद की गिरावट के साथ 2198 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं अगर अमेरिका के बाजार की बात करें तो बीते दिन डाओ जोंस 0.55 फीसद की तेजी के साथ 26656 पर, स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 0.88 फीसद की तेजी के साथ 2933 पर और नैस्डैक 1.32 फीसद की तेजी के साथ 8120 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ था।