विदेश सचीव विजय गोखले ने कहा -मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करे चीन 

भारत के विदेश सचिव विजय गोखले रविवार को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर चीन पहुंचे हैं। यहां उन्होंने विदेश मंत्री वांग यी और बड़े अधिकारियों के साथ मिलकर मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने का मुद्दा उठाया। साधी भारत के द्विपक्षीय संबंधो को बढ़ावा देने पर बातचीत की। आतंकी मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने को लेकर वियज गोखले ने कहा, हम चीन को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और उसके लीडर के खिलाफ सारे सबूत दे चुके हैं। अब हम चाहते हैं कि मसूद अजहर को आतंकी घोषित किया जाए।

विदेश सचीव ने कहा, मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने पर निर्णय लेने के लिए 1267 प्रतिबंध समिति और संयुक्त राष्ट्र को फैसला ले लेना चाहिए। वरना देश मे हुए हमलों में मारे गए निर्दोशों को न्याय दिलाने के लिए भारत आगे भी ये लड़ाई जारी रखेगा। बता दें कि जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को चीन संयुक्त राष्ट्र में हमेशा ‘ग्लोबल टेररिस्ट’ घोषित किये जाने के प्रस्ताव को खारिज कर देता है। इसलिए भारत की तरफ से चीन में गोखले ने इस मुद्दे को उठाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच वुहान में पिछले साल अनौपचारिक शिखर बैठक के बाद भारत-चीन संबंधों में सकारात्मक गति आई है। हालांकि, जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख को ‘ग्लोबल टेररिस्ट’ घोषित नहीं किये जाने के चीन के फैसले से भारत को बहुत निराशा हुई थी।
भारतीय विदेश सचिव की इस समय यह यात्रा इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जा रही है क्योंकि भारत ने 25-27 अप्रैल को चीन में आयोजित होने वाले बेल्ट एंड रोड फोरम (BRF) का बहिष्कार करने का फैसला किया है।