शरमन जोशी थे शर्मिले फिर कैमरे के सामने ऐसे किया कमाल, जानिए वजह….

शरमन जोशी ने सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अब वे वेब शो बारिश में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। टेलीविजन के बारे में उन्होंने बताया कि, बहुत समय पहले गेम शो होस्ट किया था। लेकन चैनल टेकऑफ नहीं कर सका था। मैं टीवी करना चाह रहा था। जब करना चाह रहा था तब मौका मिला नहीं और फिर फिल्मों का सफर शुरू हो गया। हमेशा मानता हूं कि प्लेटफॉर्म महत्वपूर्ण नहीं होता है। थिएटर हो या वेब हो या सिनेमा। किसी को कुछ चीजें भाती हैं और किसी को नहीं। लेकिन मुझे तो रियाज करना होती है। मुझे थिएटर का फायदा हुआ है। खूब सारा थिएटर किया है।

गुजराती शो करता था। 10 में से 7 साल थिएटर में एक्टिव काम किया है। उससे बहुत कुछ सीखा है। चूंकि में हल्का शर्मिला सा बंदा हूं तो ओपन अप करने में थिएटर ने मदद की है। यही सोचता था कि कैमरा मेरी ऑडियंस है और उससे क्या डरना। सिलेक्शन को लेकर शरमन कहते हैं कि, स्क्रिप्ट जब अच्छी लगती है तो मैं सवाल नहीं करता। स्क्रिप्ट सिलेक्शन का कोई सेट फॉर्मूला नहीं है। हां, लॉजीकल हो, सरप्राइज करे। अलग हो और खास तौर पर एंटरटेनिंग हो तो ज्यादा अच्छा होता है। आज कमर्शियल वर्ल्ड में हम हैं तो एंटरटेनिंग स्क्रिप्ट होना ही चाहिए।  मैं अपने आपको ज्यादातर एक हफ्ता पैंपरिंग करता हूं। यह कोशिश रहती है कि, जितना अच्छा हो सकता है अपने हिसाब से करूं और फिर फैसला जनता ही करेगा। ईमानदारी और मेहनत से काम करते रहें। शरमन ने आगे कहा कि, मैं मेरे पिता जी और बच्चन साहब की लाइफ से काफी इंस्पायर होता है। बच्चन साहब का जो सफर रहा है वो बहुत इंस्पायर करता है। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में उनका काम और कंडक्ट जबरदस्त है।