सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 60 वर्ष पूरे होने पर 11राज्यों के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लखनऊ वासियों को मंत्रमुग्ध किया

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर विस्तार (द्वितीय कैम्पस) आडिटोरियम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती एवं सिटी मोन्टेसरी स्कूल की स्थापना दिवस के 60 वर्ष (1959-2019) पूरे होने पर लखनऊ में पहली बार पश्चिमी शास्त्रीय संगीत का सबसे बड़ा समारोह सी.एम.एस. गोमती नगर विस्तार के आडिटोरियम में सांय 6.30 बजे से आयोजित किया गया जिसमें 17 देशों एवं भारत के 11 राज्यों के 300 से ऊपर कलाकार एक साथ विश्व प्रसिद्ध वाद्ययंत्रों के माध्यम से महात्मा गांधी के प्रसिद्ध भजनों के साथ ही विश्व की कई अन्य प्रसिद्ध संगीत धुनों पर अपनी प्रस्तुति इस भव्य संगीत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के विधान सभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित पधारे। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर विस्तार (द्वितीय कैम्पस) के आडिटोरियम में पाश्चात्य शास्त्रीय संगीत समारोह में 17 देशो एवं भारत के 11 राज्यो से पधारे 200 संगीतज्ञों की लाजवाब सामूहिक प्रस्तुतियों ने लखनऊ वासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

इससे पहले मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित ने सी एम एस गोमती नगर ( द्वितीय कैम्पस) आडिटोरियम में दीप प्रज्वलित कर संगीत समारोह का विधिवत उदघाटन किया जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित आस्टरी के राजदूत श्री बि्जिट ओपिनजर वालशोफर लक्जमबर्ग देशों एवं भारत के 11 राज्यों 200 से ऊपर कलाकार एक साथ विश्व प्रसिद्ध वाद्ययंत्रों के माध्यम से महात्मा गांधी के प्रसिद्ध भजनों के साथ ही विश्व की कई अन्य प्रसिद्ध संगीत धुनों पर अपनी प्रस्तुति देंगे।