UP Board 10th 12th result 2019: जानिए कहां तक पहुंचा यूपी बोर्ड रिजल्ट का काम

UP Result High School and Intermediate Result 2019: इस बात की काफी संभावना है कि यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा परिणाम की घोषणा अगले सप्ताह हो जाए। नतीजों की घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश के 58 लाख स्टूडेंट्स को इंतजार खत्म हो जाएगा। यूपी बोर्ड के एडिश्नल सेक्रेटरी शिव लाल के मुताबिक यूपी बोर्ड 10वीं और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट तैयार करने का काम अंतिम चरण में हैं। यह बस पूरा होने ही वाला है।

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट डेट का ऐलान सोमवार को हो सकता है। नाम न बताने की शर्त पर एक सीनियर बोर्ड अधिकारी ने कहा कि रिजल्ट (UP Result High School and Intermediate Result 2019) अगले सप्ताह तक घोषित किया जाएगा।