
आपने सुना होगा सांप हमेशा चन्दन के पेड़ लिप्त होता है. लेकिन ऐसा क्यों होता है इसके बारे में आपको बताने जा रहे हैं. ज्यादातर लोग इसके पीछे की असली वजह नहीं जानते होंगे. इसलिए आज हम आपको इसके पीछे की असली वजह से रूबरू करवाएंगे. वैज्ञानिक काफी समय पहले ही यह बात साबित कर चुके है, कि सांप में सूंघने की क्षमता नहीं होती. तो चलीये आपको बता देते हैं इसके बारे में. 
आपको बता दें, सांप चंदन के पेड़ की महक को महसूस कर ही नहीं सकते. हालांकि वह अपनी जीभ को बार बार बाहर जरूर निकालते है, ताकि वह अपने आस पास के वातावरण का जायजा ले सके. वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि असल में सांप चंदन के पेड़ की खुशबू की वजह से नहीं बल्कि खुद को ठंडा रखने के लिए ही इस पेड़ से लिपटे रहते है. जी हाँ, सांप को चन्दन ठंडा लगता है जिसके कारण वो उससे लिप्त रहता है. चंदन का पेड़ काफी ठंडा होता है. वही दूसरी तरफ सांप को ठंडी जगह पर रहना काफी पसंद होता है. जी हां सांप एक ऐसा जीव है जो गर्मी बर्दाश्त नहीं कर सकता.