सऊदी अरब में दो पंजाबियों का सिर काटे जाने को अमरिन्दर सिंह ने बताया अमानवीय

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सऊदी अरब में हाल ही में दो पंजाबियों का सिर काटे जाने की घटना को बुधवार को बर्बर और अमानवीय बताते हुए कहा कि वह इस संबंध में विदेश मंत्रालय से विस्तृत रिपोर्ट मांगेंगे.

मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक, हत्या के दोष में होशियारपुर निवासी सतविंदर कुमार और लुधियाना निवासी हरजीत सिंह का सिर कलम कर दिया गया था.

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने इस पर शोक जताते हुए कहा कि यह बहुत दुखद है कि सभ्य देशों में आज भी ऐसी अमानवीय घटनाएं होती हैं.

मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने बताया कि घटना की विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है. यह घटना 28 फरवरी की है.