
लोकसभा के प्रचार के लिए आखिरी दिन एक तरफ कुछ प्रत्यासियों को प्रशासन द्वारा बाइक रैली की परमीशन तक नहीं मिल पा रही है, तो वहीं दूसरी ओर कुछ प्रत्याशी आचार सहिंता का सरेआम उल्लंघन करते हुए भीड़ जुटाने को अजब नुस्खे खोज रहे है और आचार सहिंता की दहलीज पर बार बालाओं से ठुमके लगवाकर कानून का चीरहरण कर रहे है,
ताजा मामला अलीगढ़ लोकसभा से प्रगतिशील प्रत्याशी दीपक चौधरी का है, जहां उनके द्वारा अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अतरौली में स्थित आलमपुर चौराहे पर प्रगतिशील पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव की जनसभा मे भीड़ जुटाने के लिए बार बालाओं से फिल्मी गानों के साथ साथ ठुमके भी लगवाए, जिससे किसी भी तरह भीड़ को रोका जा सके, तो वहीं इस ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है क्या आचार सहिंता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों पर कोई कार्यवाही हो पाएगी या नहीं यह देखना अभी बाकी है।